---Advertisement---

नेशनल शूटर तारा शाहदेव के साथ कथित लव जिहाद मामले में सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन दोषी करार

On: September 30, 2023 11:56 AM
---Advertisement---

रांची: नेशनल शूटर तारा शाहदेव के साथ कथित लव जिहाद मामले में सीबीआई कोर्ट में फैसला सुना दिया है। इस मामले में आरोपी रकीबुल हसन उर्फ रंजीत कोहली, उसकी मां कौशल रानी और झारखण्ड हाई कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद दोषी करार दिया गया है। जिनके खिलाफ 5 अक्टूबर को सजा निर्धारित की जाएगी।

गौरतलब हो कि इस मामले को वर्ष 2015 में सीबीआई ने जांच शुरू की थी। उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित होने के बाद अब तक सीबीआई में 26 गोवा और साक्षी पेश किये। जबकि जबकि आरोपी पक्ष की ओर से चार गवाह पेश किए गए थे। ट्रायल चल रहा था। इस मामले में सीबीआई कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है।

बता दें कि नेशनल शूटर तारा शाहदेव और रंजीत सिंग कोहली की शादी 7 जुलाई 2014 को हुई थी।शादी के बाद उसे पता चला कि रंजीत सिंह कोहली पहले ही अपना धर्म बदलकर इस्लाम धर्म कबूल कर चुका था और उसने अपना नाम रकीबुल हसन रख लिया था।पुलिस में दर्ज कराए मामले में तारा शाहदेव ने बताया था कि शादी के रंजीत उर्फ रकीबुल उस पर इस्लाम धर्म कबूलने का दबाव बना रहा था। जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसकी पिटाई की जाती थी औऱ कुत्ते से कटवाया गया था। साथ ही उसने बताया था कि कई दिनों तक उसे खाने भी नहीं दिया जाता था। इस प्रकरण में उसके साथ उसकी मां भी उसके साथ मानसिक औऱ शारीरिक रूप से दबाव बनाती थी लेकिन डेढ़ महीने की प्रताड़ना के बाद 17 अगस्त 2014 को तारा ने अपने भाई को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद तारा को मुक्त कराया गया. तब जाकार मामला सभी के सामने आया औऱ तारा ने यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए हिंदपीढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।इसके बाद से ही यह मामला कोर्ट में चल रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन