---Advertisement---

सोनारी मेट्रोना ब्यूटी पार्लर चेंजिंग रूम में सीसीटीवी,नव विवाहित जोड़े ने की थी थाने में शिकायत, कोर्ट का आदेश, 3 माह बाद FIR

On: March 1, 2024 3:26 PM
---Advertisement---

पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर किया जप्त, धारा 41 A के तहत संचालिका को नोटिस

जमशेदपुर: कोर्ट के सख्त रुख के बाद सोनारी स्थित मेट्रोना ब्यूटी पार्लर के चेंजिंग रूम में सी सी टीवी कैमरे में महिलाओं की विडियोज कैद करने के मामले में सोनारी थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए मामले को सोनारी थाना कांड संख्या – 26/2024 के रूप में दर्ज कर लिया है।

इतना ही नहीं बल्कि नवपदस्थापित डीएसपी निरंजन तिवारी एवं थानाध्यक्ष सोनारी द्वारा ब्यूटी पार्लर से सी सी टीवी डीवीआर भी जप्त करते हुए आरोपी संचालिका को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41A के तहत नोटिस भी दी गई है। शिकायतकर्ता ने बताया की पुलिस ने स्वयं मेरा एवं मेरी पत्नी का बयान दर्ज कर लिया है एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है।

इस प्रकार के अपराध के विरुद्ध पुलिस की सख्त कारवाई स्वागत योग्य:रविशंकर पाण्डेय, अधिवक्ता

इस मामले में शिकायतकर्ता के अधिवक्ता रविशंकर पाण्डेय ने पुलिस की कारवाई को आवश्यक बताते हुए कहा की इस प्रकार के अपराध समाज में महिलाओं के बीच असुरक्षा की भावना पैदा करती है। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कारवाई अपराध के प्रति पुलिस की गंभीरता को दर्शाता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

रांची: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

बार-बार लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की बात सरकार टालती रही,भड़का हाई कोर्ट बोला 1 अप्रैल के बाद!

पटना से रांची जा रही ट्रेन के नीचे से अचानक उठने लगा धुंआ, लगाना पड़ा इमरजेंसी ब्रेक; कूदकर भागे यात्री

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया