---Advertisement---

यूपी:ऑपरेशन सिंदूर पर जश्न मनाते व पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते बच्चे पर मुस्लिम युवकों का हमला,

On: May 7, 2025 4:31 PM
---Advertisement---

दोनों युवकों को लोगों ने पकड़ा की पिटाई, पुलिस के हवाले, मामला दर्ज

उत्तरप्रदेश: पूरा देश पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान को भारत के करारे जवाब पर जश्न मना रहा है और इसे जायज ठहराते हुए संतुष्टि जाता रहा है। इसी बीच आतंकवाद के खिलाफ नो टोलरेंस के लिए जाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में शाहजहांपुर में ऑपरेशन सिंदूर पर जश्न मनाना और पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाना एक बच्चे को भारी पड़ गया। दो मुस्लिम युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा घायल है उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर युवकों की पिटाई कर दी। उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना पुवायां गल्ला मंडी की है, जहां धर्मांगदापुर का रहने वाला 8 साल का सुरजीत अपने पिता के साथ गल्ला मंडी आया था. पुवायां नवीन गल्ला मंडी में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही थी. इसी दौरान सुरजीत ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद नारे लगा दिए. उसकी इस बात पर वहां मौजूद मोहीद खान और वसीम नाराज हो गए और मोहीद ने वसीम के साथ मिलकर सुरजीत की पिटाई कर दी. इसके साथ ही मोहीद और वसीम ने सुरजीत पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया.

हमले में सुरजीत के हाथ पर लगे चाकू से गहरा घाव हो गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद वहां काम कर रहे मजदूरों ने दोनों हमलावरों की पिटाई करते हुए पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद हिंदू युवा संगठन भारत के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे. हिंदू युवा संगठन भारत के अवनीश मिश्रा ने कहा कि एक बच्चे ने जब अपने देश की भारतीय सेना की कार्रवाई पर हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया तो देश में छुपे गद्दार मोहीद और वसीम ने बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

‘भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी करानी है… हिंदू 3 बच्चे पैदा करें’ लखनऊ में बोले RSS चीफ मोहन भागवत

पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला,‌ आर्मी के चेकपोस्ट को आत्‍मघाती हमलावर ने उड़ाया; 11 सैनिकों की मौत

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक