---Advertisement---

सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने एसडीओ को 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा,दुर्गा पूजा समितियों को सुविधा देने की मांग

On: September 29, 2023 2:53 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा पूजा कमेटियों की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने एसडीओ पीयूष सिंह को एक 20 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के नेतृत्व में धालभूम एसडीओ पीयूष सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें 20 सूत्री मांग पत्र सौंप कर पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और पूजा कमेटियों को होनेवाली समस्याओं के समाधान का आग्रह किया।

इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने एसडीओ को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एकमात्र उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की दुर्गा पूजा कमेटियों की समस्याओं को जिला प्रशासन के पास रखकर उनके माकूल समाधान का प्रयास करना है, ताकि दुर्गोत्सव बिना किसी विवाद के हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा सके। इसके लिए उन्होंने जादूगोड़ा और घाटशिला के विसर्जन घाटों की ओर ध्यान आकृष्ट करवाया। उन्होंने पूजा से पूर्व यूसिल कंपनी एवं एचसीएल कंपनी के माध्यम से उन्हें दुरुस्त करवाने का आग्रह किया। साथ ही शहर के औद्योगिक घरानों से सामाजिक दायित्व के तहत पूजा कमेटियों को पेयजल, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, पार्किंग की सुविधा को पूजा पंडालों से कम दूरी पर उपलब्ध स्थानों पर चिन्हित करने, रैश ड्राइविंग पर अंकुश लगाने, पूर्ववर्ती बिहार सरकार की तर्ज पर पूजा समितियों को रियायती दरों पर राशन उपलब्ध करवाने समेत अन्य मांगों को एसडीओ के सामने रखा।

दुलाल भुइयां ने वैसी पूजा समितियां जिनकी अनुज्ञप्ति आवेदन देने के बाद भी रुकी हुई हैं, उन्हें जांच कर तत्काल प्रभाव से निर्गत करने को कहा, ताकि बची हुई पूजा समितियों को नियम -कानून के दायरे में लाया जा सके। इसके साथ ही समिति के सदस्यों ने एसडीओ को स्वच्छता के आधार पर भी इस साल पुरस्कार की घोषणा करने को कहा, ताकि पूजा कमेटियों के बीच स्वच्छता का संदेश जिया जा सके।

एसडीओ ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के सुझाये गए बिंदुओं को विचारणीय बताते हुए उस दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समिति का भी ये दायित्व है कि वो प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर दुर्गा पूजा समारोहों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने की दिशा में कार्य करे। कहा कि इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर जो भी सहयोग होगा वो किया जायगा।

प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, वरीय उपाध्यक्ष शम्भू चौधरी, आशीष गुप्ता, निमाई मंडल, महासचिव ललन सिंह यादव, संयुक्त सचिव एस के शर्मा, कार्यालय सचिव कमल राम यादव, प्रेस प्रवक्ता गौतम ओझा, सहायक सचिव अनूप मिश्रा, सलाहकार त्रिभुवन यादव, उपाध्यक्ष मंजू साह, सचिव झरना पाल, बिरेन्द्र सिंह, बलदेव सिंह नेहरा, चेतन मुखी चौसा सहित अन्य उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक