---Advertisement---

केंद्र सरकार की बजट निराशाजनक सिर्फ जुमलों की बरसात : सुधीर कुमार पप्पू

On: February 2, 2026 7:31 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: केंद्र सरकार की बजट में किसान मजदूर और युवाओं के लिए कोई राहत की खबर नहीं है। बजट इतना निराशाजनक है कि शेयर बाजार में हाहाकार मच गया अपना पैसा निवेशक निकालने लगे। बजट में बिहार झारखंड को पूरी तरह नजर अंदाज किया गया है। बेरोजगारी दूर करने का कोई प्रावधान नहीं है, किसानों की अनदेखी की गई है। रेलवे में भी बिहार झारखंड को कुछ नहीं मिला। कुल मिलाकर केंद्र सरकार की बजट निराशाजनक है और जुमलों की बरसात है। इस बजट से मध्यम वर्गीय और निम्न वर्गीय लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी चिंतक और वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now