---Advertisement---

रुडसेट संस्थान में प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया

On: July 25, 2023 2:47 AM
---Advertisement---

सिल्ली: रूडसेट संस्थान सिल्ली में सोमवार को 13 दिवसीय उधमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया प्रकाश सिंह बड़ाइक एवं संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। प्रशिक्षण में रामगढ़ जिले के 28 महिलाएं शामिल थे। मुरी पुर्वी पंचायत के पुर्व मुखिया ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करें एवं खुद का स्वरोजगार कर आत्म निर्भर बनें। संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक से जुड़कर अपने रोजगार को बढ़ाने की जानकारी दी। वहीं संस्थान में आगामी 26 जुलाई से शुरु होने वाली बकरी पालन प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। मौके पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार, दशरथ कुमार महतो, सुनील कुमार उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now