---Advertisement---

चाईबासा:सुरक्षा बलों को सफलता मिलने का सिलसिला जारी फिर मिला नक्सलियों का 5 किलो का आइईडी, तीन बंकर ध्वस्त

On: April 6, 2025 1:42 PM
---Advertisement---

चाईबासा: नक्सलियों के खिलाफ चल रहे हैं विशेष अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों को फिर एक बार बड़ी कामयाबी मिलने की खबर आ रही है।जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबुडेरा के आस-पास जंगली और पहाड़ी इलाके में एक पांच किलो का शक्तिशाली IED बम बरामद किया है। वहीं, नक्सलियों के छिपने के लिए बने तीन बंकर को तहस-नहस कर दिया। बरामद IED को जंगल में ही बम निरोधक दस्ता की मदद से डिफ्यूज कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि जराईकेला थाना क्षेत्र के बाबुडेरा के आस-पास जंगली और पहाड़ी इलाके में मिली। जवान इन इलाकों में नक्सलियों के शीर्ष नेताओं की टोह में घुसे थे। सर्च ऑपरेशन के दरम्यान जवानों ने IED के अलावा इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, हैंड ड्रिल, जैकेट, जूते-चप्पल सहित रोजाना इस्तेमाल करने वाले कई सामान जब्त किये हैं।चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। इसी सूचना पर पुलिस, कोबरा 203 बटालियन, 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 26, 60, 134, 174, 193, 197 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल लगातार अभियान चला रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now