---Advertisement---

राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने की शिष्टाचार मुलाक़ात

On: October 1, 2024 12:56 PM
---Advertisement---

रांची : झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से आज राजभवन में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह एवं सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात किया और पूजा आयोजन में आने के लिए आंमत्रित किया। इस अवसर पर राज्यपाल को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची के चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति भव्य रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को मां दुर्गा की प्रतिमा एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भाजपा झारखण्ड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री रमेश सिंह, ज.द.यु के प्रदेश महासचिव एवं छपरा के पूर्व विधायक श्री रणधीर सिंह,नि वर्त्तमान पार्षद अशोक गुप्ता,नि वर्त्तमान पार्षद दिलीप गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now