---Advertisement---

सीताराम डेरा छाया नगर टेंट हाउस में लगी आग,मची अफरातफरी

On: February 8, 2026 6:38 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस भीषण आग से तकरीबन 2 लाख के सामान जलकर राख होने के अनुमान लगाया जा रहे हैं जबकि आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी औका माहौल कायम हो गया तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया और लोग खुद ही आग बुझाने में जुट गए। किसी तरह लोगों ने गोदाम में रखे कई सामानों को निकाला।

दूसरी तरफ झारखंड अग्निशमन विभाग से दो और टाटा स्टील से एक दमकल मौक़े पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग शॉट सर्किट से उस वक्त लगी जब गोदाम से सामान निकाला जा रहा था। लोगों ने गोदाम बनाने के विरोध भी किया। लोगों ने बताया कि पूर्व में यहां स्कूल संचालन होता था पर बीते दो सालों से गोदाम चल रहा है। आग से एक से दो लाख के नुकसान का अनुमान है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व बिरसानगर के बेदी टेंट हाउस में आग लगने की घटना हुई थी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now