---Advertisement---

चरणजीत प्रदेश सचिव,देवेंद्र जिला अध्यक्ष और महासचिव बने अमिताभ

On: March 2, 2025 3:27 PM
---Advertisement---

AISMJWA का चुनाव संपन्न,तिलक होली भी मनाई गई

पूर्वी सिंहभूम: आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन का पूर्वी सिंहभूम जिले का चुनाव प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ऐसोसिएशन द्वारा सर्वसम्मति से देवेंद्र सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष और अमिताभ वर्मा को जिला महासचिव बनाया गया। यह पहली बार हुआ है जब संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश सचिव देवेंद्र को जिला और जिला अध्यक्ष रहे चरणजीत सिंह को प्रदेश सचिव की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही पहली बार ऐसा हुआ जब देवेंद्र सिंह ने जिला अध्यक्ष बनते ही अपनी जिला कमिटी में उपाध्यक्ष के रूप में पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष रवि सिंह को उपाध्यक्ष,अशोक कुमार को जिला उपाध्यक्ष,अमिताभ वर्मा को महासचिव,रौबिन भुल्लर को सचिव,अभिषेक कुमार को सचिव,मोहम्मद कलिमुद्दीन को प्रवक्ता,रविकांत सिंह,डॉ प्रमोद,मनोज शर्मा और दीपक कुमार को सलाहकार व कार्यसमिति सदस्य बनाया है। मौके पर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। जिन्होंने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी संगठनों का एकमात्र उद्देश्य है पत्रकारों के हित में सुरक्षा व सम्मान योजना लागू करवाना.उन्होने कहा कि इस मांग पर सभी एकमत और एकजुट भी हैं लेकिन संयुक्त रूप से आंदोलन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वे अपने विचारधाराओं में बंधे हुए हैं। बतौर सम्मानित अतिथि झारखंड के सह प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हित में कब जागेगी यह तो बताना मुश्किल है लेकिन अब हमें अपनी सुरक्षा और बीमा के लिए संगठित होकर पहल करने की जरूरत है। बतौर विशिष्ट अतिथि बंगाल के प्रभारी अरुप मजूमदार ने कहा कि झारखंड में जमशेदपुर जिला से ही AISMJWA की शुरुआत हुई और हमलोग तब से पूरे झारखंड और बंगाल में संगठन विस्तार कर चुके हैं। वे बोले कि जमशेदपुर में संगठन की मजबूती के लिए ही प्रदेश से जिला में देवेंद्र सिंह को लाया गया है लेकिन चरणजीत सिंह के योगदान के बिना लौहनगरी में मजबूती नहीं आएगी। उन्होने कहा कि हम सभी मिलकर जिला अध्यक्ष और महासचिव को मजबूत बनाने का काम करेंगे।कार्यक्रम का संचालन चरणजीत सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रवि सिंह ने किया। मौके पर पत्रकारों ने प्रीतिभोज और तिलक होली का भी आनंद लिया। इस दौरान ऐसोसिएशन के राज्य सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र शर्मा,पूर्व प्रमंडल अध्यक्ष अजय महतो,सोनू तिवारी,मिथलेश तिवारी,शशिभूषण कुमार,मोहम्मद इब्राहिम,सुजीत साहू,दिलीप चंद महतो सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार