---Advertisement---

चतरा सांसद ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त ढोलक-झाल-मंजीरा समेत अन्य सामग्रियां मुहैया कराई

On: January 21, 2024 6:15 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

बरवाडीह (लातेहार):- चतरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार सिंह जी के सौजन्य से 22 जनवरी को हो रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त रविवार को बरवाडीह मण्डल के 09 पंचायत छेचा खुरा बरवाडीह मोरवाई कलां, केचकी बेतला और पोखरी कलां के मंदिरों में कीर्तन हेतु ढोल (नाल), झाल, क्रंताल, मंजीरा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम से सम्बन्धित सामग्री दिया गया।

मौके पर बरवाडीह सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, दिलीप यदुवंशी, उप प्रमुख बीरेंद्र जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सखीचंद्र प्रसाद, मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद प्रदीप सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज यादव, विवेक सिंह, मुखिया बुद्धेश्वर सिंह, संजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, दशरथ प्रसाद दीपक प्रसाद विजय प्रसाद लक्ष्मी प्रसाद, अतुल सिंह, अमरेंद्र रजक, बिनोद यादव, कमलेश यादव, विनोद सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now