---Advertisement---

चतरा: 6 माह पूर्व हुई थी शादी, विवाहिता का शव जंगल में फंदे से झूलता मिला, मची सनसनी

On: March 16, 2024 6:07 AM
---Advertisement---

चतरा: गिद्धौर थाना क्षेत्र के जंगल में फुटबॉल मैदान के पश्चिमी हिस्से में शनिवार की सुबह लोगों ने एक महिला का शव महुआ के पेड़ से लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचित किया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

गिद्धौर थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह के मुताबिक मृतका की पहचान 25 वर्षीय ललिता देवी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, छह महीने पहले महिला की शादी चौपारण थाना क्षेत्र के यहुरि नावाडीह में हुई थी। ललिता गिद्धौर थाना क्षेत्र के बांय गांव की रहने वाली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का शव महुआ के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका पाया गया है। फिलहाल, इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतका के परिजनों के आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस