---Advertisement---

छोटानागपुर प्रमंडल के आरडीडी डॉ विनोद कुमार ने सिल्ली सामुदायिक अस्पताल का किया निरीक्षण

On: June 29, 2024 2:35 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सामुदायिक अस्पताल सिल्ली में छोटानागपुर प्रमंडल के आरडीडी डॉ विनोद कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने विभागीय, मैनेजमेंट से संबंधित, वैक्सीन संबंधित, कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति, महिलाओं की प्रसव का निरीक्षण किया एवं सिकल सेल अनीमिया जांच का लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिए। अस्पताल में भर्ती मरीजों के संख्याओं के बारे में और अन्य सुविधाओं को लेकर विस्तृत पूर्वक जानकारी लिया। उन्होंने सिल्ली प्रखंड में चल रहे सभी उप स्वास्थ्य केंद्र के बारे में भी पूछताछ किया और स्थिति के बारे में भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों से कहा की मरीजों की चिकित्सा बेहतर तरीके से करें ताकि उन्हें शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ मिल सके और उनकी सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉक्टर प्रियंका कुमारी सिन्हा, डॉक्टर विवेक कुमार, डॉ विनीता कुमारी, छोटेलाल पटेल, सुरेंद्रनाथ महतो, मारुति नंदन, व्रज किशोर महतो, सुनंदा जायसवाल, कमल दे, संजय, रंजीत समेत अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार