---Advertisement---

पारंपरिक लोकगीत संगीत के साथ मुर्गे की बलि और सोहराय जतरा पूजा आयोजित

On: November 15, 2023 11:48 AM
---Advertisement---

रांची:कोकर बारह पड़हा जतरा टांड सरना समिति के द्वारा सोहराय जतरा पूजा का आयोजन कोकर जतरा टांड में दिन मंगलवार 14नवंबर को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जतरा की शुरुआत पाहन शुभम मुंडा के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई। पाहन द्वारा रंगवा मुर्गे की बलि देकर समस्त आदिवासी समाज एवं पूरे झारखंड राज्य की खुशहाली सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

जतारा पूजा समारोह में बारह पड़हा जतरा टांड सरना समिति के लगभग सभी 12 गांव की टीम पारंपरिक वेशभूषा ढोल नगाड़े गाजे बाजे और सामाजिक अगवाओ के साथ जतारा पूजा स्थल पर नाचते गाते हुए शामिल हुए।

जतरा समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र बलेश नायक एवं टीम द्वारा पारंपरिक लोकगीत संगीत की प्रस्तुति दी गई एवं पारंपरिक मिठाइयों का स्टॉल एवं गुब्बरो और खिलौनों से सजा जतरा स्थल सभी को खूब आकर्षित कर रही थी।

इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ महुआ माजी,विशिष्ट अतिथि सुरेश बैठा और कमेटी अध्यक्ष कंचन मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष सागर मुंडा, रश्मि कुजुर, मंजू मुंडा आदि मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now