फाउंडर्स डे के मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया ने किया सम्मानित कंपनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी वरीय अधिकारियों के समक्ष सामाजिक कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा, मिली सराहनाजमशेदपुर : टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के 187वें जयंती के मौके पर शहर मे फाउंडर्स डे धूमधाम से मनाया गया।
फाउंडर्स डे के मौके पर झारखंड के पैडमैन के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता तरूण कुमार एवं जमशेदपुर से सटे पंचायत केरूआडूंगरी के मुखिया कान्हु मुर्मू को टाटा मोटर्स सीएसआर के द्वारा अलंकार अवार्ड से सम्मानित किया गया।
फाउंडर्स डे की शाम टेल्को रिक्रिएशन क्लब में आयोजित भव्य कार्यक्रम में टाटा मोटर्स प्लांट हेड अनुराग छारिया ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु कान्हु मुर्मू व तरुण कुमार को सम्मानित किया। सुबह में कंपनी परिसर में भी आयोजित कार्यक्रम में वरीय अधिकारियों के समक्ष सामाजिक कार्यों पर विस्तृत चर्चा के दौरान भी सम्मानित किया गया था।
अलंकार अवार्ड से एकसाथ सम्मानित तरुण कुमार और कान्हु मुर्मू दोनों ही वर्षों से गांवों के विकास के लिए बेहद प्रेरक कार्य कर रहे है। वही दोनों के व्यक्तित्व में एक समानता यह भी है कि दोनों ने आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाले सरकारी नौकरी करने की जगह स्वेच्छा से समाज निर्माण की चुनौतीयों भरी स्वतंत्र कठिन राह चुनी।












