---Advertisement---

रिम्‍स में चतरा सांसद कालीचरण सिंह से मिले मुख्‍यमंत्री हेमन्त सोरेन, ली स्वास्थ्य की जानकारी

On: October 14, 2024 12:23 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रिम्स पहुंचे, वहां उन्होंने कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाजरत चतरा सांसद श्री कालीचरण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनसे बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती गुवा गोलीकांड के शहीद वंशज (पश्चिमी सिंहभूम जिले के नुवामुंडी निवासी) श्री दुरगुरिया सिरका के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली तथा उनसे बातचीत कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने सांसद श्री कालीचरण सिंह एवं शहीद वंशज श्री दुरगुरिया सिरका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इलाजरत अन्य मरीजों से भी मुलाकात की तथा उनका कुशल-क्षेम पूछा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि रिम्स प्रबंधन पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित चिकित्सकों को सभी मरीजों का बेहतर इलाज एवं जरूरी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक बार फिर भीषण चोरी,बंद घर की छत का टीन काट लाखों का माल ले उड़े चोर

चाय फेंकने से जली मेहंदी की हालत में सुधार,डीसी की देखरेख में होगी इलाज, मांगा आईपी नंबर: विकास सिंह

बागबेड़ा कॉलोनी जल्द बनेगी स्वच्छ,विधायक संजीव सरदार के पहल पर कचरा निष्पादन के लिए सर्वे शुरू

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव नामांकन वापसी प्रक्रिया पूरी,लेकिन जिसका डर था बेदर्दी वही बात हो गई!

परसुडीह पुलिस की तत्परता से बड़ी डकैती कांड टली,चार को हथियार गोला बारूद के साथ दबोचा

परसुडीह लोगों की चिर परिचित मांग,सांसद विद्युत वरण के प्रयास से होने जा रही पूरी,ओवर ब्रिज के लिए सर्वे संपन्न