---Advertisement---

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन, 198 करोड़ के लागत से तैयार हुआ सेल्फी ब्रिज

On: October 30, 2023 2:14 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

दुमका:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दुमका के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। झारखंड का सबसे लम्बा सेल्फी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। प्रकृति मनोरम दृश्यों के बीच मयूराक्षी नदी पर बना सेल्फी ब्रिज को पर्यटन दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आवागमन सुविधा के लिहाज से पश्चिम बंगाल के बीरभूम से दूरी काफी कम हो जायेगी।

दुमका विधानसभा क्षेत्र की जनता की चिर अपेक्षित मांग पर 198.11 करोड़ की लागत से 5 साल में लगभग 2800 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण किया गया है। मसानजोर डैम के जल संग्रह क्षेत्र में शुमार मयूराक्षी नदी में दुमका के कुमड़ाबाद से मसलिया प्रखंड को जोड़ेगा। जो राज्य में निर्मित पुलों में सबसे लंबा पुल होगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें