---Advertisement---

बच्चों के आपसी विवाद में एक की गई जान, इलाज के दौरान हुई मौत

On: August 19, 2024 3:23 PM
---Advertisement---

राम प्रवेश गुप्ता

महुआडांड़ :-थाना क्षेत्र अंतर्गत काठो गांव से रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की महिला सुमित्रा देवी, पति किरण सिंह ने 8 वर्षीय एक बच्चा रघबीर सिंह, पिता जितेंद्र सिंह की हत्या डंडे से सर पर मार कर दी। मिली जानकारी के अनुसार तीन बच्चे घर के आस-पास साथ खेल रहें थे।

खेल-खेल में आपस में बच्चे उलझ पड़े। और आपस में मारपीट करने लगे। जिसे देखकर साथ खेल रही बच्ची की मां सुमित्रा देवी वहां पहुंची और गुस्से में साथ खेल रहे बच्चे रघूबीर सिंह के सर पर लगातार तीन चार डंडा मारकर घायल कर दिया। जख्मी खून से लतपत बच्चा जमीन पर पड़ा था। दृश्य देखकर तीसरा बच्चा जान बचाकर वहां से भागता हुआ घर आया और पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद आनन फानन में बच्चों को स्वजनों के द्वारा इलाज के लिए ले जाया गया। घटना के संबंध में महुआडांड़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया, मामला संज्ञान में आया है।बच्चे की मौत रिम्स ले जाते समय रास्ते में हो गई। जिसके कारण परिजनों ने पोस्टमार्टम गुमला में ही कराया। गुमला पुलिस ने बच्चे के स्वजन से फर्द बयान लिया है । जीरो एफआईआर किया है। जैसे ही जीरो एफआईआर की प्रति हमे मिलती है हम त्वरित कारवाई करेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें