---Advertisement---

राजकोट में सिटी बस ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत

On: April 16, 2025 4:33 PM
---Advertisement---

राजकोट: राजकोट में इंदिरा सर्किल के पास बुधवार सुबह एक लापरवाह सिटी बस चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। हादसे से गुस्साए लोगों की भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और भारी हंगामा किया। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि राजकोट में इंदिरा सर्किल पर ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े लोगों को सिटी बस कुचलते हुए चली गई। जिससे 2 महिलाओं और 2 पुरुषों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुस्साई लोगों की भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर ड्राइवर को भी पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ड्राइवर को भी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गुजरात के वलसाड में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

अहमदाबाद और वडोदरा के 32 स्कूलों को बम की धमकी, ईमेल में लिखा- ‘बस उड़ा देंगे, गुजरात बनेगा खालिस्तान, हिंदुस्तान के टुकड़े-टुकड़े…’

5 साल से ग्रामीण पी रहे थे सिंथेटिक दूध-छाछ, डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया से दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार

एक साल के बच्चे की श्वासनली से निकला LED बल्ब, 6 हफ्ते तक निमोनिया समझकर चलता रहा इलाज

पॉर्न वीडियो दिखाकर बेटी से सालों किया रेप, TV की तेज आवाज में दब जाती थी चीखें-सिसकियां; पिता की हैवानियत जानकर फट जाएगा कलेजा

सेक्सवर्धक गोलियां खाकर परेशान करता था पति, पत्नी ने दूध में मिला दिया जहर; फिर भी नहीं बना काम तो तड़पाकर मारा