पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाली है और इसी बीच चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता जाने वाले हैं। इसी दौरान खबर आ रही है कि कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई है और पथराव भी हुई है। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी के ब्रिगेड मैदान कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं जबकि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पथराव कर माहौल खराब करने की कोशिश की है।
दूसरी ओर खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल के मंत्री शशि पांजा के घर पर पथराव हुआ है।











