---Advertisement---

गिरिडीह में एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते लिपिक रंगेहाथ अरेस्ट

On: May 2, 2025 1:17 PM
---Advertisement---

गिरिडीह: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने गुरुवार को गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से एक लिपिक को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनीष कुमार भारती के रूप में हुई है, जो खोरीमहुआ के डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित हैं।

ACB को पीड़ित व्यक्ति द्वारा लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि खोरीमहुआ डीसीएलआर के न्यायालय में लंबित म्यूटेशन अपील वाद (संख्या-74/2024-25) में आदेश पारित कराने के लिए लिपिक मनीष कुमार भारती ने डीसीएलआर के नाम पर 10,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि बिना रिश्वत दिए आदेश पारित नहीं किया जाएगा।

शिकायत की जांच और सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए गए। इसके बाद ACB धनबाद ने एक विधिवत मामला दर्ज कर टीम गठित की और गुरुवार को छापेमारी करते हुए आरोपी लिपिक मनीष कुमार भारती को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर से रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now