---Advertisement---

सीएम हेमंत ने वादा निभाया,मंईंयां सम्मान योजना के शेष 18 लाख लाभुकों के खाते में गिरने लगे 7500 खटाखट

On: March 28, 2025 3:32 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि मैया सम्मान योजना के शेष बचे 18 लाख लाभुकों को त्योहारों के पहले सौगात दे देंगे और उन्होंने वादा निभाया पहले तो उन्होंने 38 लाख लाभुकों को 7500 तीन किस्त भेजी थी अब फिर से एक बार शेष बचे 18 लाख लाभुकों को ईद और रामनवमी के पहले सौगात दे दी है।

झारखंड की बेटियों मुख्यमंत्री मंईयां योजना की छठी, सातवीं और आठवीं किस्त बहन-बेटियों के खाते में पहुंचने लगी है. सरकार ने अपना वादा निभाते हुए बचे हुए 18 लाख से ज्यादा लाभुकों के खाते में 7500 रुपये भेज दिए है. बता दें कि सरकार ने पहले ही इसको लेकर घोषणा की थी कि ईद, सरहुल और रामनवमी से पहले मंईयां योजना के सभी लाभुकों के खाते में राशि भेजी जाएगी.

बता दें कि 25 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में हेमंत सरकार ने प्रस्ताव पारित किया था कि बिना आधार लिंक किए सभी बेटियों और बहनों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे. 31 मार्च तक सभी को पैसे की राशि भेज दी जाएगी. इसी के तहक सभी लाभुकों के खाते में राशि भेजने को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी थी.

आपको बता दें कि झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के 56 लाख 61000 से अधिक लाभुक हैं. जिसमें 18 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में आधार लिंक और अन्य कारणों से पैसे नहीं पहुंचे थे, लेकिन अब सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद सभी के चेहरे जरूर खिलेंगे. इस संबंध में खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा था कि हम सभी बहनों का ख्याल रखेंगे. उनकी सरकार महिलाओं के चेहरे पर खुशी लाने के लिए काम कर रही है, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, जब तक हेमंत सोरेन हैं, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, आपका बेटा सभी काम जरूर पूरा करेगा.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now