---Advertisement---

शहादत दिवस पर सीएम हेमंत ने स्व निर्मल महतो को किया नमन,बोले..!

On: August 8, 2024 4:46 AM
---Advertisement---

रांची: शहादत दिवस पर सीएम हेमंत ने स्व निर्मल महतो को स्मरण किया है और ट्वीट करते हुए क्या कहा हैं देखें

‘झारखंड गठन के लिए के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीद निर्मल महतो जी सदा अमर रहें।

निर्मल महतो जी झारखण्डी माटी के सच्चे सपूत, अदम्य साहस और निडरता के प्रतीक एवं झारखण्ड आंदोलन के अग्रणी नायक रहे हैं।

उनकी शहादत हमें याद दिलाती है:

– झारखंडी होने का मतलब, झारखंडियत का गर्व

– बलिदान का महत्व

– एकता की शक्ति

उनकी शहादत व्यर्थ न जाए, यह हमारा कर्तव्य है। हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें!

अमर वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें!

जय झारखण्ड! जय हिन्द!’

https://x.com/HemantSorenJMM/status/1821403871333486769?s=08

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now