---Advertisement---

गणतंत्र दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने लंदन में महात्मा गांधी और बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

On: January 26, 2026 9:10 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ लंदन दौरे पर हैं। सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बापू के सत्य, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन लंदन में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ नमन किया। इस अवसर को मुख्यमंत्री दंपती ने अपने जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी क्षण बताया।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने बाबा साहेब अंबेडकर के आवास पर पहुंचने के अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि यह क्षण उनके लिए भावनात्मक होने के साथ-साथ प्रेरणा से भरा हुआ है। मुख्यमंत्री ने इसे अपने जीवन का एक सौभाग्यपूर्ण पल बताते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता के लिए मार्गदर्शन करते हैं।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। लंदन प्रवास के दौरान वे झारखंड में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक मजबूती को लेकर निवेशकों से सकारात्मक बातचीत कर रहे हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now