---Advertisement---

सीएम हेमंत का चार्टर प्लेन दिल्ली में मौजूद, मुख्यमंत्री लापता!

On: January 29, 2024 9:00 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर ईडी की टीम पहुंच गई है। काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित जमीन घोटाले के मामले में मनी लांड्रिंग के तहत केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रही है लेकिन मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन अपने आवास पर नहीं है कहां है इसका पता नहीं चल पा रहा है।

वहीं दूसरी ओर सीएम हेमंत सोरेन का चार्टर्ड प्लेन दिल्ली में खड़ा है। उनकी तलाश जारी है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में मौजूद है इसी बीच दिल्ली स्थित उनके आवास और झारखंड भवन में ईडी की टीम पहुंच गई है और जांच में लग गई है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी की टीम सीएम हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले में कथित मंडी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ करने पहुंची है। जिसका साइड इफेक्ट झारखंड में शुरू हो गया है। खबर आ रही है कि झारखंड पुलिस को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।दिल्ली में हुए घटनाक्रम से झारखंड के ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया है।

खबरों के मुताबिक झारखंड के चीफ सेक्रेट्री एल खियांग्ते ने सभी प्रधान सचिव और सचिवों की मीटिंग बुलाई है। साथ ही पूरे राज्य में फोर्स को रांची के लिए मोबिलाइज किया जा रहा है।इधर सीएम आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। झारखंड भवन के सभी कर्मचारियों और वहां मौजूद अधिकारियों के मोबाइल को जप्त कर लिया गया है।

वहीं दूसरी ओर खबर यह भी आ रही है कि ईडी के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंच गई है जिससे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है। हालांकि अभी-अभी खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने दिल्ली आवास पर नहीं है।

वहीं दूसरी और कांग्रेस ने अपने तमाम विधायकों को बुलाया है जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि सीएम हेमंत सोरेन को ईडी गिरफ्तार कर सकती है। जिसके खिलाफ राज्य में उनके समर्थक और झामुमो कार्यकर्ता और गठबंधन के लोग हंगामा कर सकते हैं

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी