---Advertisement---

CM नीतीश के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी,अलकायदा ग्रुप का मैसेज

On: August 4, 2024 4:29 AM
---Advertisement---

बिहार: सीएम नीतीश के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर है।यह मैसेज अलकायदा ग्रुप के नाम से भेजा गया था।पुलिस सूत्रों के अनुसार गत 16 जुलाई को ही सीएमओ के सरकारी ईमेल आईडी पर सीएमओ को बम से उड़ा दिए जाने का मैसेज आया था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।इस मामले में शुक्रवार 2 अगस्त को थानेदार संजीव कुमार के बयान पर पटना सचिवालय थाना में केस दर्ज कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईमेल करने वालों ने achw700@gmail.com आईडी से मेल भेजा था।फिलहाल पुलिस संबंधित मेल आईडी के बारे में पता लगाने में जुटी है। इससे पहले पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 351(4) (3) और 66 (एफ) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की सचिवालय थाने की पुलिस छानबीन कर रही है।

बिहार पुलिस ने मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक ई-मेल के सिलसिले में मुकदमा दर्ज किया है।

सचिवालय थाने के निरीक्षक संजीव कुमार के बयान के आधार पर दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, 16 जुलाई को ई-मेल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि ई-मेल भेजने वाले ने दावा किया था कि वह अल-कायदा से जुड़ा है और उसने मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने बताया कि यह एक पुराना मामला है. हमने जांच के बाद दो अगस्त, 2024 को एफआईआर दर्ज की है.

बिहार पुलिस के राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) की वेबसाइट पर उपलब्ध एफआईआर के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत