---Advertisement---

हाथियों के हमले पर सीएम का सख्त रूख, 12 दिनों में मुआवजा देने का निर्देश

On: February 14, 2026 8:17 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में हाथियों के हमलों की बढ़ती घटनाओं को लेकर राज्य सरकार अब सक्रिय मोड में नजर आ रही है। शनिवार को कांके स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मानव-हाथी संघर्ष को रोकने, प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत देने और जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हाथियों के हमलों में जान-माल का नुकसान अत्यंत गंभीर विषय है और इसे रोकने के लिए विभाग समन्वित एवं तकनीकी रणनीति के साथ काम करे। उन्होंने निर्देश दिया कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को प्रशिक्षित कर एलीफेंट रेस्क्यू टीम बनाई जाए, ताकि आपात स्थिति में स्थानीय स्तर पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

12 दिनों में मुआवजा देने का निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाथी हमलों में मृत या घायल लोगों के परिजनों को 12 दिनों के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पिछले पांच वर्षों में हुई मौतों, घायलों और दिए गए मुआवजे का पूरा डाटा सरकार को शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि नीति निर्माण में सटीक आंकड़ों का उपयोग किया जा सके।

27 मौतों पर जताई चिंता

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि बीते कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में हाथियों के हमलों में 27 लोगों की मौत हुई है। इस पर मुख्यमंत्री ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और हाथियों की मूवमेंट पर लगातार निगरानी रखी जाए।

ग्रामीणों को दी जाएगी आवश्यक सामग्री

मुख्यमंत्री ने हाथियों को गांवों से दूर रखने के लिए ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसमें मशाल, डीजल, केरोसिन, पुराने टायर, टॉर्च तथा सोलर सायरन जैसी चीजें शामिल हैं, जिनका उपयोग पारंपरिक और सुरक्षित तरीके से हाथियों को आबादी से दूर रखने में किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष को कम करना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए विभाग, जिला प्रशासन तथा स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी पी, पीसीसीएफ (हॉफ) संजीव कुमार, पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) रवि रंजन, सीसीएफ (वाइल्डलाइफ) एस०आर० नाटेश, आरसीएफ हजारीबाग आर०एन० मिश्रा, आरसीएफ बोकारो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची:बंद घरों से नगदी और ज्वेलरी टपाने व गलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़,दो पुलिस की गिरफ्त में, भारी मात्रा में गहने बरामद

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट

पूर्व भाजपाई विकास का ऐलान,पूर्व मंत्री बन्ना की पत्नी सुधा व सरयू राय समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह का करेंगे खुलेआम विरोध

रामगढ़: अपराधियों ने सीसीएल के सुरक्षा गार्ड को मारी गोली, गंभीर हालत में रांची रेफर

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:मेरी पारिवारिक विरासत जनसेवा,जनता की छोटी से छोटी समस्या का समाधान मेरा लक्ष्य: रिंकू सिंह

जमशेदपुर:भारती ग्रुप शिक्षा संस्थान का काशीडीह,गोलकटा में मातृ – पितृ पूजन सह वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास संग संपन्न