---Advertisement---

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

On: February 16, 2026 4:20 PM
---Advertisement---

चाईबासा: रेलवे कॉलोनी, चाईबासा की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से ADEN को आवेदन सौंपा गया। इस दौरान रेलवे कॉलोनी के काफी संख्या में निवासी उपस्थित रहे एवं सभी ने एकजुट होकर अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य किया।

उक्त आवेदन कॉलोनी की ज्वलंत समस्याओं — जैसे कि पानी की नियमित आपूर्ति, साफ-सफाई व्यवस्था, गंदी नालियाँ, पार्कों की दुर्दशा, तथा क्वार्टर मरम्मत कार्य की धीमी गति एवं लापरवाही — को लेकर दिया गया।

साथ ही, हाल ही में मरम्मत कार्य के दौरान बिना सुरक्षा मानकों के वेल्डिंग किए जाने से लगी आग की घटना (दिनांक 12 फरवरी 2026) को भी आवेदन में प्रमुखता से उठाया गया। यह घटना क्वार्टर संख्या T-2/5, 7 एवं 8, निवासी – सोमनाथ मुखी के आवास पर घटी, जिसमें लगभग ₹50,000/- के सामान का नुकसान हुआ। कॉलोनीवासियों ने इस घटना की जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

यह आवेदन Assistant Divisional Engineer (ADEN) को सौंपा गया।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता दुवारिका शर्मा ने कॉलोनीवासियों का नेतृत्व करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोगों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है, और यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आगे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

रेलवे कॉलोनी के समस्त निवासियों ने प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: बारात निकली, समधी मिलन हुआ… बड़े धूमधाम से कुत्तों संग हुई बच्चों की शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस

फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने में पुलिस फूल एक्शन मोड में, 6 और गिरफ्तार

पलामू: गोलगप्पा खाने से 25 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की आशंका