---Advertisement---

पलामू: किशोरियों को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में मेदिनीनगर टाउन थाना का सराहनीय प्रयास

On: May 5, 2025 11:06 AM
---Advertisement---

पलामू: जिले की युवतियों और छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में मेदिनीनगर टाउन थाना द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सोमवार को केजी सीएम एक्सीलेंस स्कूल, मेदिनीनगर की नौवीं कक्षा की छात्राएं टाउन थाना पहुँचीं, जहां उन्हें थाना परिसर का भ्रमण कराया गया और पुलिस के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह पूरा कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देश एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि वे स्कूल-कॉलेज जाकर विशेष रूप से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दें, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में बेहिचक पुलिस से संपर्क कर सकें और डायल 112 जैसे आपातकालीन नंबरों की उपयोगिता समझ सकें।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी शाह इंस्पेक्टर श्री देवव्रत पोद्दार ने छात्राओं को बताया कि एफआईआर कैसे दर्ज की जाती है, किसी अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस किस प्रकार घटनास्थल पर पहुँचती है और आरोपी की गिरफ्तारी से लेकर हिरासत तक की प्रक्रिया क्या होती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now