---Advertisement---

नेपाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, भारत ने सील किया बाॅर्डर

On: January 6, 2026 6:04 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: नेपाल के कुछ हिस्सों में अचानक भड़के सांप्रदायिक तनाव ने हिंसक रूप ले लिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने भारत से सटे बीरगंज शहर में कर्फ्यू लगा दिया है, जबकि भारत ने एहतियातन नेपाल से लगने वाली सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सीमा पार आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।


बताया जा रहा है कि यह तनाव धनुषा जिले की कमला नगर पालिका से शुरू हुआ। यहां हैदर अंसारी और अमानत अंसारी नाम के दो युवकों ने कथित तौर पर टिकटाॅक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें कुछ धार्मिक समुदायों के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की गई थीं। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद धनुषा और परसा जिलों में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने लगा।


स्थानीय लोगों ने स्थिति को बिगड़ता देख दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना था कि वीडियो से सांप्रदायिक सौहार्द को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। हालांकि, इसके बाद हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए। कमला के सखुआ मरण इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना सामने आई, जिससे दोनों समुदायों के बीच आक्रोश फैल गया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी तोड़फोड़ की गई। हालात बेकाबू होते देख परसा जिला प्रशासन ने भारत के बिहार राज्य के रक्सौल जिले से सटे बीरगंज शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया।


नेपाल में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति का असर भारत-नेपाल सीमा पर भी साफ नजर आने लगा। भारत ने एहतियाती कदम उठाते हुए सीमा को पूरी तरह सील कर दिया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर आम नागरिकों की सीमा पार आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।


भारत और नेपाल को जोड़ने वाले मैत्री पुल पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीमा पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। सुरक्षा एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और दोनों देशों के प्रशासन के बीच समन्वय बनाए रखा जा रहा है।


फिलहाल बीरगंज और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। हालात सामान्य होने तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहने की संभावना है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चुनाव आयोग का पश्चिम बंगाल में एक्शन, 7 अधिकारी निलंबित; SIR में लापरवाही और पावर के गलत उपयोग के आरोप

जमशेदपुर: जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू चुनावी कार्यालय खुला,जीत के प्रति आश्वस्त

8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगी! सैलरी से जुड़ा मैसेज आए तो भूल कर भी ना करें क्लिक, एडवाइजरी जारी

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर

क्रोमा का समर सेल शुरू, एक और प्रीमियम टीवी पर 71% तक की भारी छूट