---Advertisement---

गायत्री परिवार के मंडल संचालकों का सम्मेलन सम्पन्न

On: August 9, 2023 1:40 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में नवयुगदल युवा प्रकोष्ठ और प्रज्ञा महिला मंडल टाटानगर के प्रयास से मंडल संचालकों के सम्मेलन रखा गया था । जिसमे पूर्वी सिंहभूम जिले के महिला मंडल,प्रज्ञा मंडल और युवा मंडल के संचालकों ने भाग लिया ।

कार्यक्रम का संचालन दीप प्रज्वलन से हुआ । इस अवसर पर प्रांतीय युवा समन्वयक संतोष कुमार राय ,प्रज्ञा महिला मंडल के अध्यक्ष बहन जसवीर कौर, जिला महिला प्रतिनिधि बहन मंजू मोदी, जिला युवा प्रतिनिधि प्रशान्त कालिंदी ने किया ।

इस अवसर पर सारे मंडलों के क्रियाकलापों के विषय में श्री शम्भु नाथ दुबे और बहन जसवीर कौर ने विस्तार पूर्वक रखा साथ ही साथ नवयुगदल के वर्तमान संयोजक श्री संतोष श्रीवास्तव जी के आग्रह पर नवयुगदल के नए संयोजक के रूप में श्री पुष्पेंद्र कुमार जी और सह संयोजक के रूप में कुंवर प्रसाद मालाकार जी को सर्बसम्मति से चंदन तिलक और गायत्री मंत्र का पट्टा पहना कर मनोनीत किया गया ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now