---Advertisement---

गोलमुरी कांग्रेस कार्यालय में परविंदर सिंह को जिला अध्यक्ष बनाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को दी गई बधाई

On: October 7, 2025 9:19 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी पर अल्पसंख्यक से सरदार परविंदर सिंह को बनाए जाने की खुशी में एक बैठक की गई एवं बैठक में सर्वप्रथम प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खड़गे, झारखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड के प्रभारी के राजू, झारखंड के पर्यवेक्षक अनंत पटेल, श्रीमति सुंदरी तिर्की, पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारु, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार, को धन्यवाद और बधाई दी गई l कांग्रेस पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है एवं उसके संविधान एवं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने जो भी निर्णय लिया है उनके निर्णय का उचित सम्मान करते हुए हम सभी को वर्तमान अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह के हाथों को मजबूत करना है जिससे साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है l

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी गण परविंदर सिंह सोहल, गुरदीप सिंह काके, जसवंत सिंह , जसबीर सिंह पादरी गुरशरण सिंह, अमरजीत सिंह सैनी, गुरप्रीत सिंह, रविंद्र सिंह , जसवंत सिंह भोमा , रणजीत सिंह कल्लू हरजिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली बलविंदर सिंह बिंदर, गुलशन सिंह, रणजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, मनोहर सिंह, कुलदीप सिंह निक्कू , दीप सिंह, इंद्रजीत सिंह , जगतार सिंह, कमलजीत सिंह, अवतार सिंह, सतनाम सिंह, वरयाम सिंह, दलजीत सिंह , एवं कई कांग्रेसी उपस्थित थे l

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन