सिल्ली – सिल्ली स्थित प्रखंड कांग्रेस पार्टी कार्यालय में रविवार दिन के 12 बजे एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, एवं अग्रिम संगठनों के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे की। बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेन्द्र नाथ गोस्वामी, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस प्रभारी मो महताब आलम, जिला सचिव नागेश्वर महतो तथा युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास रजक विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो इसकी जानकारी देते हुए सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Satyam Jaiswal
सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।










