---Advertisement---

अभिषेक चाइल्ड केयर डॉ० मनोज कुमार पर कांग्रेसी अजय मंडल का गंभीर आरोप,पैसा ऐंठा, बच्चा का इलाज नहीं,TMH में बची जान

On: January 17, 2025 3:32 PM
---Advertisement---

सिविल सर्जन से शिकायत, जांच कार्यवाही की मांग अभिषेक चाइल्ड केयर में डाक्टर मनोज कुमार ने किया दुर्व्यवहार

डरा धमका कर सादा पेपर में साइन कराने के संबंध में

जमशेदपुर: कांग्रेस जिला महासचिव पूर्वी सिंहभूम अजय कुमार मंडल कांग्रेसियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सिविल सर्जन से मिले और एक ज्ञापन सौंपते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

सिविल सर्जन से मिलने वाले कांग्रेसियों के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अजय मंडल जिला महासचिव , प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, जिला महासचिव भारत सिंह, बादशाह खान,राजेंद्र सिंह उर्फ़ नेताजी, मुकेश झा, शशि कुमार उर्फ दीपू , रंजीत झा, आशीष कुमार झा और गान्य मान्य लोग उपस्थित थे।

उन्होंने शिकायत में लिखा है कि ‘मैं अजय कुमार मंडलपिता – स्वर्गीय गोपाल चंद्र मंडल पता – पिछली, थाना – पोटका, जिला – पूर्वी सिंहभूम, झारखंड, का रहने वाला हूं, 01-01-2025 को मेरा डेढ़ साल का पुत्र अनुज कुमार मंडल का लूज मोशन होने के कारण रात लगभग 10 बजे साकची स्थित अभिषेक चाइल्ड केयर में स्वास्थ्य की जांच के लिए ले गए थे।

अस्पताल में रात को डॉक्टर मनोज कुमार उपस्थित थे उन्होंने स्वास्थ्य की जांच की और बोला बच्चा को एडमिट करना पड़ेगा उसके लिए पहले आपको ₹10,000 (दस हजार रुपए)जमा करना होगा और कुछ फॉर्मेलिटी है, आपको फार्म में साइन करना होगा मैंने फार्म में साइन किया, और काउंटर में ₹10000 (दस हजार रुपए)जमा किए उसके बाद मेरा बच्चा को बेड में ले गया फिर हमसे मेडिसिन, और जांच के नाम से, 6522 लिया गया

3/ उसके बाद डॉक्टर मनोज कुमार ने मुझे उनका चेंबर में बुलाया और बोला देखिए रात का टाइम है आपका बच्चा को कोई हॉस्पिटल मे एडमिट नहीं लेगा , लेकिन हम ले लिए बच्चा का जान माल का हम रिक्स नहीं लेंगे कुछ भी हो सकता है

आप सादा कागज में साइन कीजिए नहीं तो हम आपका बच्चा को ट्रीटमेंट नहीं करेंगे डॉक्टर के कहने से मैं सादा पेपर में साइन भी किए, फिर 15 मिनट बाद मेरा बच्चा को डॉक्टर ने चेक किया और मेरी पत्नी को बोला बच्चा सुबह तक बचेगा कि नहीं कोई ठीक नहीं है ? अगर आप लोग बोलिएगा तभी हम ट्रीटमेंट करेंगे, आप अपना पति के साथ बातचीत कर लीजिए फिर हम लोग डॉक्टर को बोले सर शाम 6:00 बजे से लूज मोशन हो रहा है 4 घंटा में बच्चा इतना क्रिटिकल हो गया आप ट्रीटमेंट तो चालू कीजिए आप जब आप जांच किया तभी बोल देते कि आप दूसरा हॉस्पिटल मे ले जाइए हम लोग एडमिट नहीं करते आप एडमिट भी करवाए फिर समय भी बर्बाद किए l

4/ फिर डॉक्टर द्वारा हम लोग को डांटना चालू किया फिर हम लोग बच्चे को रात के 12:00 बजे टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाकर एडमिट किया गया अब स्वास्थ्य है l जब मेरा जमा पैसा का रिफंड का बात हुआ तो हमको 8300 (आठ हजार तीन सौ रुपए)रिफंड किया गया जो दवाई के नाम से ₹3050 लिया गया था , और एक भी दवाई नहीं दिया गया था,

जो जांच का नाम से₹3472 रिफंड करने के बात किया तो बोला वह तो रिफंड नहीं हो सकता जांच में चला गया

डॉक्टर का आचरण से मैं बहुत आहत हूं रात को मेरा साथ जिस तरह का घटना घटा यह एक जांच का गंभीर विषय है l

अत: श्रीमान से मेरा निवेदन है इसकी जांच अविलंब किया जाय और अभिषेक चाइल्ड केयर हॉस्पिटल और डॉक्टर मनोज कुमार के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की कष्ट किया जाय नहीं तो हमारे जैसे भोले भोले लोग आऐ दिन इनका शिकार बनते जाएंगे’

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now