---Advertisement---

कांग्रेस की बदमाशी, हर मैदान कर रखा है बुक,बन्ना के प्रचार में अपराधी,निष्पक्ष चुनाव न हुआ तो.!:सरयू राय

On: November 8, 2024 5:04 PM
---Advertisement---

23 को चुनाव जीते तो 24 को बुल्डोजर से कदमा की सड़क खुलवाएंगेः सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी श्री सरयू राय ने मंत्री और महागठबंधन प्रत्याशी बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर मैदान को बुक कर रखा है यह बदमाशी है।उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से फोन पर बात की और उनसे कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव कराने का निर्देश दिया है. क्या इसे ही निष्पक्ष चुनाव करवाना कहते हैं?

झूला मैदान में आयोजित रैली में सरयू राय ने कहा कि कदमा, सोनारी, मानगो, बिष्टुपुर और साकची से अगर हम लोग ज्यादा से ज्यादा वोटों की बढ़त बना लेते हैं तो विजयश्री हमारी होगी।ऐसा पहले भी होता रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि 23 नवंबर को चुनावी नतीजे में वह जीतते हैं तो 24 नवंबर को वह बुल्डोजर से कदमा की बंद सड़क को खुलवा देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रसासन निष्पक्ष चुनाव नहीं कराएगा तो चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।

श्री राय ने कहा कि आज सुबह जब गणेश पूजा मैदान में स्टेज बनाने के लिए हमारे लोग आये तो पता चला कि यह मैदान कांग्रेस ने बुक करा रखी है. दूसरा, तीसरा, चौथा….हर मैदान कांग्रेस ने बुक करा रखी थी. यह बदमाशी है।

श्री राय ने बन्ना गुप्ता पर गंभीर रोक लगाते हुए कहा कि वे अपराधियों का सहारा ले रहे हैं। अपराधी उनकी सभाओं में जा रहे हैं. कई चित्र भी हैं जो मीडिया में छप चुके हैं। ये लोग बन्ना गुप्ता का प्रचार कर रहे हैं।

एसएसपी को उन्होंने दो बार इस संबंध में बताया लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।अगर ऐसा ही चलता रहा तो आम जन को प्रशासन के सामने खड़ा होना होगा।

श्री राय ने कहा कि आम बागान में पहले सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति लगी हुई थी।उसे यहां से हटा दिया गया है। कहां है, पता नहीं। वह अगर चुनाव जीते तो सुभाष बाबू की प्रतिमा आम बागान में लगाएंगे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला

जमशेदपुर:बोड़ाम,आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देवघर: जंगल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा: अवैध शराब के खिलाफ रेड करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर तीर धनुष लैस ग्रामीणों का हमला,ASI घायल