---Advertisement---

सनातन धर्म की रक्षा के प्रति जागरूक; अब हर मंगलवार को विहिप करेगा हनुमान मंदिर में महाप्रसाद वितरण व संध्या आरती

On: December 27, 2023 2:36 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यकर्ताओं के जन सहयोग से आयोजित किया गया। महाप्रसाद के दौरान 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने खीर महा प्रसाद ग्रहण किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप देव, नगर उंटारी बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक एकलव्य कुमार ने संयुक्त रूप से भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद खीर का भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं के बीच वितरण कर किया। महाप्रसाद का वितरण दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक किया गया। मुख्य पथ के किनारे हनुमान मंदिर होने के कारण राहगीरों को भी प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद उपलब्ध कराने में युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर विहिप के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप देव ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं के जन सहयोग से प्रत्येक मंगलवार को वीर हनुमान जी के प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण करने का कार्य प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य ये है कि हमारे संस्कृति और धर्म की रक्षा करने के प्रति लोगों को जागरूक करना। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के जन सहयोग से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में महाप्रसाद के अलावा संध्या में महा आरती का कार्यक्रम होगा। जो प्रत्येक मंगलवार को होगा। प्रखंड अध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि भंडारा करना पुण्य का कार्य है, क्योंकि यह दिन वीर हनुमान का होता है। उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर परिसर के पास भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किए। उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर में क्षेत्र के लोगों की भरपूर आस्था है। जो लोग सच्चे मन से हनुमानजी का पूजा अर्चना करते हुए मन्नत मांगते है वह पूर्ण होता है। उन्होंने सभी सनातनी भक्तों से हर मंगलवार को महाप्रसाद एवं संध्या आरती में भाग लेने की अपील की है। भंडारा कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा नेता बिट्टू जायसवाल, विश्व हिंदू परिषद मंत्री राहुल जयसवाल, बजरंग दल संयोजक उत्कर्ष जायसवाल, विद्यार्थी परिषद अरविंद पासवान, गौ रक्षा रितिक जायसवाल, विकास कुमार, पिंटू कुमार, शुभम जायसवाल, अंकित कुमार, निखिल कुमार तिवारी, ललित पासवान, अखिलेश कुमार, विजय जायसवाल, राहुल चंद्रवंशी, विकास कुमार बादल आदि ने अपना-अपना योगदान दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल