---Advertisement---

टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के 2 सदस्यों को मनिका थाना पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ रंगे हाथ दबोचा, रची जा रही थी साजिश।

On: July 9, 2023 4:25 PM
---Advertisement---

लातेहार :- मनिका थाना पुलिस ने टीएसपीसी नामक उग्रवादी संगठन के दो सदस्य को एक देसी पिस्टल के साथ धर दबोचा।पुलिस ने पकड़े गये टीएसपीसी उग्रवादीयो की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के भदईबथान टोला का रहने वाला उपेंद्र यादव उर्फ नवीन जी व पांकी थाना क्षेत्र के रहने वाला अनिल यादव के रूप मे किया है। रविवार दिन को मनिका थाना परिसर मे डीएसपी दिलु लोहरा थानेदार राणा भानुप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया की मनिका थाना के पु0अ0नि0 प्रदीप राय को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सुचना मिला की पननवा ग्राम व कोईलागाड़ा के बीच बड़काटांड मे सड़क किनारे झाड़ीयो मे चार पांच की संख्या अपराधी किस्म के कुछ लोग बैठे हुए हो ,जो किसी अपराधिक घटना को अंजाम दे सकते है।

सुचना पाकर पु0अ0नि0 प्रदीप राय थाना प्रभारी राणा भानुप्रताप सिंह के निर्देश पर उक्त जगह पर छापामारी के लिए निकले ।सुचना के अनुसार चिन्हित जगह पर मनिका मनिका थाना पुलिस रात करीब 9:20मिनट पर पहुंची जहां पुलिस को देखते सभी लोग भागने लगे ।भागने के दौरान दो लोग पकड़े गये। पुलिस ने उपेंद्र यादव उर्फ नवीन जी की कमर से 7:65एमएम का लोडेड देसी पिस्टल व 7:65kfलिखा एक जिंदा गोली एक मैग्जीन जिसमे 7:65 kfलिखा जिंदा गोली बरामद किया गया।

वही तीन मोबाइल भी बरामद पुलिस ने किया ।पुलिस के द्वारा सख्ती बरतने पर दोनो ने बताया की मनिका थाना क्षेत्र मे कामेश्वर प्रसाद यादव नामक ठेकेदार द्वारा बनाया जा रहा पुल निर्माण मे लगे मशीन मे आग लगाने व काम मे लगे मुंशी व मजदुरो को मारपीट करने की घटना को अंजाम देने के लिए ईकठ्ठा हुए थे ।दोनो ने पुलिस को बताया की 19जुन को वे पुल निर्माण स्थल पर जाकर टीएसपीसी का पर्चा देकर लेवी न दिये जाने तक काम शुरूनही करने की चेतावनी दी थी ।बावजूद ठेकेदार द्वारा पुल का काम करवाया जा रहा था ।इसी लिए वे सभी पुल निर्माण स्थल पर जाकर घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे ।परंतु वे घटना को अंजाम देने से पुर्व ही पुलिस के हत्थे चढ़ गये ।पकड़े गये दोनो टीएसपीसी के उग्रवादीयो को पुलिस ने जेल भेज दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: 5 बेटियों ने किया पुत्र धर्म का पालन, मां की अर्थी को दिया कंधा; बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

जमशेदपुर में फिर मिला जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी ने संभाला मोर्चा; लोगों की आवाजाही पर रोक

रांची: व्यवसायी को हत्या की धमकी, गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से मांगी 20 लाख की रंगदारी

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

बार-बार लोकायुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की बात सरकार टालती रही,भड़का हाई कोर्ट बोला 1 अप्रैल के बाद!