---Advertisement---

एलबीएसएम कॉलेज में डिग्री इंटर एनसीसी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों का संविधान दिवस शपथ,देश को कैसे विकसित बनाएं

On: November 26, 2025 8:02 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के प्रांगण में डिग्री और इंटर के विद्यार्थियों,NCC विंग के बच्चों, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर संविधान दिवस पर शपथ ली तथा अपने देश को कैसे विकसित बनाएं इस पर मंथन भी किया।

सभी लोगों ने प्रतिज्ञाबद्ध और कतरबद्ध होकर संविधान की शपथ ली तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा आज हम आजादी से रह रहे हैं, हमारा अपना गणतंत्र है और इस देश के सभी संसाधनों पर यहां के निवासियों और नागरिकों का बराबर का अधिकार है, हमें अपने अधिकार को महत्व को समझना होगा, अधिकारों को जानना होगा और जो नहीं जानते हैं उनको ज्ञात भी करवाना पड़ेगा। हर व्यक्ति को संविधान ने अधिकार दिया है, कुछ कर्तव्य निर्धारित किए हैं, प्रत्येक को अपनी भागीदारी निभाते हुए, नियमों में रहते हुए संविधान के साथ चलना होगा। अगर भारत को आगे ले जाना है तो हमें अपने कर्तव्य बोध का ज्ञान होना चाहिए और बिना किसी भेदभाव के हमें सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास पर जोर देते हुए आगे आना होगा।

राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक और NCC कमांडर डॉ.विकास मुंडा जी ने अपने संबोधन में कहा की बच्चों यह धरती हमारी है और अपनी धरती पर हमें गर्व करना चाहिए, अपने संविधान पर गर्व करना चाहिए, अपने नियम कानून पर गर्व करना चाहिए और अपनी व्यवस्था पर गर्व करना चाहिए, तभी हम अपनी भारत माता के साथ न्याय कर पाएंगे और खुद को भी स्थापित करते हुए समाज का अभिन्न अंग बना पाएंगे यह समाज हमारा है, आपका है, आने वाली पीढियों का है तो इस अवसर पर क्यों ना हम मैत्री भाव के साथ जात-पात को छोड़ते हुए, एकता के रस में रहते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयास करें।

डॉक्टर विजय प्रकाश जी ने अपने संबोधन में कहा कि आप लोग आज जो शपथ लिए हैं उस शपथ को आत्मसात करते हुए भारत के भविष्य को गढ़ते हुए खुद को आगे ले जाना है और अपने देश को भी आगे ले जाना है ताकि आपका परिवार आपका समाज और आपका देश आप पर गर्व कर सके। महाविद्यालय के बड़ा बाबू श्री सौरव वर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम एक हैं एक थे और एक रहेंगे।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ विनोद कुमार जी के साथ डॉ विजय प्रकाश डा. रानी केसरी डॉक्टर सलोनी, डॉ सुधीर डॉ संतोष, डॉ स्वीकृति, डॉ. सुष्मिता धारा, डॉ. कमलेन्दु,डॉ शबाना, डॉ विकास मुंडा,ज्योति प्रभा, प्रीति गुप्ता, प्रीति कुमारी, नितुवाला, जस्मी सोरेन, शिप्रा बोइपाई, प्रीति पांडे, लूसी रानी मिश्रा, पूजा गुप्ता, लेडेम हांसदा,डॉ.प्रशांत, अनिमेश बक्शी, ,श्री सौरव वर्मा, वीरेश सिंह सरदार, श्री मिहिर डे, श्री अजित कुमार सिंह,श्री राजेश कुमार और महाविद्यालय के अन्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

नालंदा:शीतला मंदिर मेले में भगदड़,8 महिला श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल, सीएम नीतीश का 6-6 लाख मुआवजे का एलान

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला