---Advertisement---

भ्रष्टाचार ने शिष्टाचार का रूप ले लिया है : गिरिनाथ सिंह

On: September 28, 2024 10:56 AM
---Advertisement---

गढ़वा: आज परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा प्रखंड मेराल के पंचायत हासनदाग ग्राम रेजो, हासनदाग में किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री जी ने कहा कि इस विधानसभा में भ्रष्टाचार ने शिष्टाचार का रूप ले लिया है। कहीं कोई पूछने वाला नहीं है ना कोई सुनने वाला, और ना ही कोई देखने वाला है। खेती व्यवसाय या कानून संबंधी कार्य भी विपरीत दिशा में फंस गया है। बेरोजगार परेशान हो रहे हैं, बालू की किल्लत हो रही है, बालू बारूद बन गया है। 5 साल के कार्यकाल में सरकार ने एक भी ढंग से परीक्षाएं नहीं करवा पायी है सारी परीक्षाएं रद्द हो रही है।

सरकार पर हमला करते हुए मंत्री जी ने आगे कहा कि यह सरकार लोगों को नौकरी दे नहीं रही है बल्कि और लोगों की जान ले रही है। इस सरकार पर हत्या का केस चलना चाहिए, अंत मे मंत्री जी ने लोगों को विवेक से काम लेने को कहा और कहा कि अपनी सूझबूझ से अपने क्षेत्र के लिए एक अच्छा कार्यकर्ता चुनिए। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएंगे और आप लोगों का साथ रहेगा तो मिलकर हम भ्रष्टाचार मुक्त क्षेत्र बनाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इनरमन बैठा, रामाधार राम, चंदन चंद्रवंशी, मुन्ना चंद्रवंशी, विश्वनाथ मिश्र, अशोक पंडित, वीरेंद्र राम, मनीता देवी सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पेट्रोल छिड़ककर दुकान जलाने का प्रयास:- रंगेहाथ पकड़ा गया भेजा गया जेल

एल.के. पब्लिक मंझिआँव में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न

श्री रुद्र महायज्ञ के समापन के पश्चात जागृति युवा क्लब ने किया सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन, प्रधान संयोजक राकेश पाल ने जताया आभार।

मझिआंव में शिक्षा की नई अलख: आर.के. पब्लिक स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी संबद्धता, मेधावी छात्रों के लिए 100% तक छात्रवृत्ति की घोषणा

बंशीधर नगर गोली कांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चक्कर में घटना को दिया अंजाम

गढ़वा में सड़क हादसा: बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव, एयरबैग खुलने से टली अनहोनी