---Advertisement---

कॉस्टयूम ज्वेलरी एवं वीमेंस टेलर स्किल अपग्रेडेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ उद्घाटन

On: March 16, 2024 2:55 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वर शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली का दौरा केंद्रीय सचिवालय उजीरे के कार्यकारी निदेशक श्री गिरीधर कल्लापुर ने किया। मुख्य अतिथि के द्वारा कॉस्ट्यूम ज्वेलरी एवम विमेंस टेलर स्किल अप ग्रेडेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया । अतिथि ने प्रक्षिक्षण लेने आए दोनो बैच के प्रशिक्षणार्थियों को आत्म विश्वास के साथ अपना रोज़गार शुरू करने का मार्गदर्शन दिए और कहे की परम पूज्य डॉक्टर डी वीरेन्द्र हेगडे जी का यही सपना था की जो भी हमारे समाज में वेरोजगार युवा एवम महिलाएं कोई एक प्रशिक्षण लेकर अपना स्वयं का रोजगार कर सकते है,और दूसरो को भी रोजगार देने का कार्य करे। जिसके बाद उन्होंने रुडसेट संस्थान के सफल उद्यमी श्रीमति संगीता शर्मा , श्रीमति भानुमती देवी से बात किए और सभी लोग ने अपना व्यवसाय के बारे में अनुभव साझा किए। रुडसेट संस्थान के वार्षिक कार्यकलाप का निरीक्षण किया और तारीफ किया। संस्थान के निदेशक ने अतिथि का धन्यवाद किया। मौके पर वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार, जगदीश चंद्र महतो, डी एस टी श्रीमति मौसमी गोराई, श्रीमति बना पलाशी सरकार, दशरथ कुमार महतो, महेश रोहिदास ,सुनिल मुंडा उपस्थिति रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now