कामरेड राम साहु का निधन,माकपा एवं किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि

On: January 17, 2025 3:06 AM

---Advertisement---
सिल्ली :- गत 25 वर्षों से माकपा के सदस्य सह किसान सभा के नेता कामरेड राम साहु 50 वर्ष के हृदयाघात से बुधवार की रात्रि मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही सिल्ली मुरी में शोक की लहर फ़ैल गई। कामरेड राम साहु के विशाल शवयात्रा में माकपा झारखंड राज्य राज्य सचिव मंडल सदस्य सह, झारखंड राज्य किसान के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो , माकपा जिला कमिटी सदस्य अमर महली, अरूण महतो , सिल्ली माकपा संस्थापक सह माकपा नेता बद्री नारायण साहु,लोकल कमिटी सदस्य संतोष कुम्हार, सदानंद सोनार,रबि सोनार,शशि शंकर सोनार, हिरा साहु,कमल साहु,सुधीर साहु सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। वही गुरुवार को मुरी स्वर्ण रेखा नदी तट पर दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि देने के साथ सम्मान पूर्वक दाह संस्कार किया गया। माकपा झारखंड राज्य सचिव मंडल सदस्य,सह झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कामरेड गत 25 वर्षों से पार्टी सदस्य ,व किसान सभा के जुझारू व संघर्ष शील सदस्य रहे, पार्टी एवं किसान सभा के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। युवा काल में माकपा के प्रति उनका जबर्दस्त अभिरुचि रहने के कारण कई बार नंगे बदन ही लाल झंडा लेकर जुलूस में शामिल हुए थे। कामरेड राम साहु के एक ईमानदार, संघर्षशील छवि के कारण लोग उनके हमदर्द थे। इस दुःख की घड़ी में माकपा एवं किसान सभा उनकी पत्नी एवं एकमात्र पुत्र के प्रति गहरी संवेदना प्रगट करतीं हैं।