---Advertisement---

माकपा राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, माकपा एवं किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि, पार्टी का झंडा झुकाया

On: September 12, 2024 12:59 PM
---Advertisement---

सोनाहातु : माकपा राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर जिला किसान सभा जिला कार्यालय स्थित राजेन्द्र सिंह मुंडा प्रतिमा स्थल बरसाडीह (सोनाहातु) में माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया एवं पार्टी का झंडा झुकाया गया, कामरेड सीताराम येचुरी अमर रहे, कामरेड सीताराम येचुरी को लाल सलाम के नारे लग रहे थे।
किसान नेता सुफल महतो ने कहा माकपा राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी का निधन आज 3 बजें होने पर देशभर में शोक की लहर फैल गया, कामरेड सीताराम येचुरी का निधन पार्टी एवं देश के लिए अपूर्णीय छति है। 12 अगस्त 1952 में चेन्नई में जन्मे,1984 में माकपा केन्द्रीय कमिटी ने चुने गए,2015 में माकपा राष्ट्रीय महासचिव चुने गए,2016 में राज्य सभा सांसद के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला था, राजनीतिक शुरुआत जेएनयू छात्र संघ के तीन बार 1970 से लगातार अध्यक्ष चुने गए थे, इमरजेंसी के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वाम आन्दोलन के धुरी के रूप भारत में उनका योगदान तथा बड़े बड़े संघर्षों में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। भारत में 13 माह चले किसान आन्दोलन को कामरेड सीताराम येचुरी ने खुल कर समर्थन किया था ।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला किसान कौंसिल सदस्य घुरन पातर, दिनेश महतो, राज्य किसान कौंसिल सदस्य निलकांत सिंह मुंडा, माकपा लोकल कमिटी के मनमोहन प्रमाणिक,शंकर मुंडा, कलेवर मुंडा,बोडलो मुंडा,दुबराज मुंडा, जागरण मुंडा,सुचांद अहिर, गोवर्धन मुंडा, मांझी मुंडा,हलधर मुंडा उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now