---Advertisement---

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

On: February 20, 2026 10:43 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की उम्मीदवार सुधा गुप्ता को अपना आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की है। यह निर्णय एक “जनवादी मांग पत्र के आधार पर लिया गया है, जिसमें जनता पर बिना अतिरिक्त कर लादे बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की शर्त रखी गई है। माकपा की मुख्य मांगों में पाइपलाइन द्वारा शुद्ध पेयजल, सुदृढ़ ड्रेनेज व सीवेज सिस्टम, शत-प्रतिशत कचरा प्रबंधन, सड़कों की मरम्मत और बेहतर ट्रैफिक प्लान, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और आवारा पशुओं के प्रबंधन शामिल हैं। साथ ही, पार्टी ने सामुदायिक स्वास्थ्य, शिक्षा, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन और ठेका व आउटसोर्स कर्मचारियों की कानूनी व सामाजिक सुरक्षा, समय पर वेतन का भुगतान व नियमितीकरण को चुनावी एजेंडे का मुख्य केंद्र बनाने पर जोर दिया है ताकि हाशिए पर रहने वाले मेहनतकश वर्ग के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
माकपा अपने तमाम कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मानगो की जनता से अपील की है कि वे एक प्रगतिशील और जन-हितैषी नगर निगम के निर्माण के लिए श्रीमती सुधा गुप्ता के पक्ष में मतदान करें। पार्टी का मानना है कि सुधा गुप्ता इन जनवादी मांगों को पूरा करने के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगी।
आज माकपा नेतृत्व के एक प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी की ओर से मांगों के साथ श्री बन्ना गुप्ता को एक औपचारिक समर्थन पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव के.पी. सिंह, नगर सचिव विमान चटर्जी, राज्य सचिव मंडल सदस्य विश्वजीत देव, वरिष्ठ नेता जे.पी. सिंह और मानगो की कार्यकर्ता लगनजीत गांगुली शामिल थे।
इस पत्र को सौंपने के साथ ही पार्टी ने जनहित की इन मांगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे पर मजबूती से जनता के साथ खड़े हैं।”

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now