---Advertisement---

क्रिकेट सीजन ने मेट्रो शहरों से परे भी टूरिज्म को दिया बढ़ावा

On: February 26, 2026 11:57 AM
---Advertisement---

मैच आयोजित करने वाले प्रमुख मेजबान शहरों के लिए दोगुने से ज्यादा सर्चिंग

रांची: क्रिकेट का रोमांच अब सिर्फ स्टेडियम की दीवारों तक सीमित नहीं रहा। यह उत्साह अब पर्यटन की राह भी तय कर रहा है। एयरबीएनबी की ताजा रिपोर्ट बताती है कि मैचों की मेजबानी कर रहे शहरों में ठहरने को लेकर सर्चिंग और बुकिंग में जबरदस्त उछाल आया है। खास बात यह है कि इस बार मेट्रो शहरों से आगे बढ़कर टियर-2 शहर भी सुर्खियों में हैं।
फरवरी से मई के बीच होने वाले बड़े मुकाबलों ने रांची, तिरुवनंतपुरम, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में यात्रा की मांग बढ़ा दी है। रांची में सर्चिंग सालाना आधार पर करीब 120 प्रतिशत बढ़ी, तिरुअनंतपुरम में 110 प्रतिशत से अधिक उछाल दर्ज हुआ। जयपुर और लखनऊ में भी क्रमश: 70 और 60 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
बड़े मुकाबलों के दौरान यह रफ्तार और तेज हो जाती है। कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच (14-17 फरवरी 2026) के दौरान सर्चिंग 325 प्रतिशत बढ़ी। वहीं वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अहमदाबाद में करीब 170 प्रतिशत का उछाल दर्ज हुआ।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में लगभग 60 प्रतिशत भारतीय जेन जेड युवा लाइव क्रिकेट मैच देखने की योजना बना रहे हैं। इनमें 70 प्रतिशत दोस्त या परिवार के साथ यात्रा करना चाहते हैं। आधे से अधिक युवा मैच के साथ शहर की संस्कृति और खानपान का आनंद लेने के लिए 3-4 दिन रुकते हैं।
एयरबीएनबी के कंट्री हेड अमनप्रीत सिंह बजाज कहते हैं, ‘क्रिकेट अब सिर्फ खेल नहीं रहा, यह यात्रा का नया बहाना बन चुका है। इससे स्थानीय पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी को नई मजबूती मिल रही है।’

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘अगर अमेरिका हम पर हमला करता है, तो मुंबई और दिल्ली पर बम गिराएंगे’, PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की गीदड़भभकी

बुलेट प्रूफ गाड़ियों पर सियासत: बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन को खुला पत्र

‘गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी को पुलिस ने बॉडीगार्ड मुहैया कराया, मुख्य सचिव…’ बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, हेमंत सरकार से की जांच की मांग

ईद-उल-फितर: मिथिलेश ठाकुर ने गले मिलकर दी मुबारकबाद, भाईचारे का संदेश

‘पत्नी नौकरानी नहीं, जीवनसाथी है, पति को भी घरेलू कामों में मदद करनी चाहिए’ : सुप्रीम कोर्ट

लातेहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौत, महिला समेत 4 लोग घायल