जमशेदपुर : अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन ना लेने पर जुगसलाई थानेदार बैद्यनाथ कुमार को डीआईजी ने सस्पेंड कर दिया था। इधर खबर आ रही है कि व्यापारियों के बीच रंगदारी की मांग कर दहशत फैलाने वाला मनीष के पारडीह स्थित गोल्डन लीफ रिजॉर्ट में होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी बीच थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार किया. हालांकि इसको लोग सरेंडर भी बता रहे है लेकिन सरेंडर होता तो पुलिस के पास गया होता एक रिसोर्ट में सरेंडर की कहानी पच नहीं रही है.
पुलिस उससे पूछताछ करने में जुट गई है। मनीष जेल से छूटने के बाद रंगदारी के लिए व्यापारियों को तंग कर रहा था। जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल था।
बता दें कि मनीष के खिलाफ सख्त एक्शन ना लेने पर डीआईजी ने जुगसलाई के थानेदार बैजनाथ कुमार को सस्पेंड करने का आदेश पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस कप्तान को दिया था। उनके सस्पेंड होने के बाद गुलाम रब्बानी को नए थानेदार बनाया गया था।
मनीष के खिलाफ रंगदारी, आर्म्स एक्ट, गोली चालन समेत कई सारे आपराधिक मामला दर्ज है. बताया जाता है कि वह गोल्डन लीफ रिसोर्ट में कमरा लेकर रह रहा था.
इसी बीच थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने घेराबंदी कर उसको गिरफ्तार किया. हालांकि इसको लोग सरेंडर भी बता रहे है लेकिन सरेंडर होता तो पुलिस के पास गया होता एक रिसोर्ट में सरेंडर की कहानी पच नहीं रही है.












