---Advertisement---

गढ़वा:भवनाथपुर प्रखंड के पीएम आवास योजना के प्रखंड कोऑर्डिनेटर सिराज अहमद को अपराधियों ने गोलियों से भूना

On: July 15, 2023 2:30 AM
---Advertisement---

गढ़वा:भवनाथपुर प्रखंड के प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड को-आर्डिनेटर सिराज अहमद की गोली मारकर हत्या से हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। की खबर के बाद अनुमंडल अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ लग गई।घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिराज प्रखंड कार्यालय से काम कर अपने घर गढ़वा थाने के झलूआ गांव जा रहा था। इसी दौरान श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग में पर तुलसीदामर घाटी में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार शाम की है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उनको गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग