---Advertisement---

अपराधियों ने दवा एजेंट से किया लूटपाट

On: March 29, 2024 2:09 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली थाना अंतर्गत बुधवार के दिन सिल्ली बंता मुख्य सड़क के बीच पहाड़ माँझ के समीप विवेकानंद प्रमाणिक उम्र 27 वर्ष पिता लक्ष्मी चरण प्रमाणित से तीन अपराधियों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर उसके पीठ पर लदे बैग को झपट्टा मारकर लूट लिए एवं फरार हो गये। उसके बैग में नगद राशि ₹12000, दो बैंक चेक, वन प्लस कंपनी का मोबाइल, दवा दुकान का बकाया बिल था साथ ही साथ उसका पर्स एवं ड्राइविंग लाइसेंस भी ले उड़े। युवक पिरामल फार्मा लिमिटेड कंपनी में एम आर के पद पर कार्यरत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक सिल्ली मेडिकल दुकान में दवा देकर बंता मेडिकल दुकान में दवा पहुचाने जा रहा था कि इसी क्रम में अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। सिल्ली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है। बताते चले की 5 मार्च को हिंडालकोकर्मी तुलिन बांग्लाटांड निवासी किरण महतो ने यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा मुरी से अपनी बहन की शादी के लिए नगद 5 लाख की निकासी की थी जिसको अपराधियों ने चकमा देकर लेकर फरार हो गये। इतने दिन बीत जाने के बाद भी अपराधी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now