---Advertisement---

बीज दुकानों में उमड़ी भीड़, अच्छी बारिश का इंतजार

On: June 30, 2023 3:25 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- बारिश का मौसम शुरू होते ही मुरी सिल्ली एवम आसपास के इलाकों के बीज दुकानों में किसानो की भीड़ उमड़ने लगी है। पिछले एक सप्ताह से यह आलम है कि किसान अपने क्षमता के हिसाब से खेतों के लिए उन्नत बीज खरीदने में लगे है। वहीं बीज भंडार संचालक भी इस सीजन में अधिक से अधिक व्यापार करने में जुट गए है। धान बीज के दुकानों से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में करीब सात बीज की दुकानें है जिनमे लगभग पंद्रह धान की किस्में उपलब्ध है। एक प्रसिद्ध दुकानदार ने बताया कि किसान अधिकतर हाइब्रिड (संकर ) धान के बीज में ज्यादा रुचि लेते है इनकी रेंज 250 से 350 प्रति किलो है।दूसरी किस्म रिसर्च धान की है 80 से 150 रुपए प्रति किलो है। इनके भी कोई आठ से दस किस्मे है। तीसरी ओपी वेराइटी है जिसमे चार तरह बीज उपलब्ध है। धान बीज दुकानों में पंद्रह प्रकार के धान बीज उपलब्ध है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि