---Advertisement---

हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान हुआ मनिका, मानिकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भक्‍तों की भीड़

On: July 29, 2024 1:04 PM
---Advertisement---

मनिका (लातेहार): मनिका प्रखण्ड स्थित नामुदाग पंचायत अंतर्गत मानिकेश्वर महादेव मंदिर मानिकडिह में सावन माह के दूसरे सोमवार को भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर पुजारी अखिलेश पाठक व राजेश पाठक के द्वारा पूजन अर्चना कराया गया। श्रद्धालुओं ने मानिकेश्वर महादेव मंदिर में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। वहीं मनिका प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भी जलाभिषेक को लेकर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें