---Advertisement---

सिल्ली मुरी आस पास के शिव मंदिरो में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

On: July 15, 2025 1:20 AM
---Advertisement---

सिल्ली : सावन माह के पहले सोमवार को सिल्ली मुरी एवं आस पास के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। हर-हर महादेव के जयकारें से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। मुरी क्षेत्र के देलबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, गंगाजल,धतूरा और भांग से शिवलिंग का अभिषेक किया।

वहीं मेडिटेशन एंड योगा ग्रुप सिल्ली के सदस्यों ने देलबेड़ा मंदिर में पूजा अर्चना किया। सिल्ली के पुरोहित दिनेश बनर्जी ने बताया कि शिव पुराण के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए सावन माह में कठोर तपस्या की थी। उनकी इस तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिए और उनकी मनोकामना पूर्ण की। इसी के कारण सावन माह को भक्ति और तपस्या का महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन